1. समाचार
  2. भारत-पाकिस्तान तनाव
  3. भारत पाकिस्तान तनाव न्यूज
  4. Paks Punjab CM inquires about health of army soldiers injured in military confrontation with India

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

India-Pakistan War
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सोमवार को लाहौर स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) का दौरा किया और भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव के दौरान घायल हुए पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और जवानों का हालचाल जाना।
पाकिस्तान सरकार ने अभी तक संघर्ष के दौरान मारे गए और घायल हुए सैनिकों की संख्या के बारे में ब्योरा जारी नहीं किया है। मरियम नवाज एक वीडियो में अस्पताल में इलाज करा रहे पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारियों और सैनिकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेती नजर आती हैं। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना