IPL में 17 बार डक पर हुए आउट अब WTC Final में करेंगें कमेंट्री, दिनेश कार्तिक का आज है जन्मदिन
IPL 2023 में एक भुला देने वाला प्रदर्शन करने वाले Dinesh Karthik दिनेश कार्तिक का आज है जन्मदिन है। पिछले साल उन्होंने लगभग इस ही समय पर IPL 2022 आईपीएल 2022 में एक शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह भारतीय टी-20 टीम में पक्की कर ली थी। लेकिन T20 World Cup 2023 टी-20 विश्वकप के बाद चयनकर्ताओं ने उनसे किनारा कर लिया।
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक विकेटकीपर की जरूरत थी तो उन्होंने 5.5 करोड़ रुपए में दिनेश कार्तिक पर दांव लगाया और कार्तिक की किस्मत पलट गई। पहले 3 मैचों में तो वह बैंगलोर के लिए फिनिशर बन गए।कुल 16 मैचों में उन्होंने 55 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 नाबाद रहा।
अब उन्हें मालूम चल गया है कि फ्रैंचाइजी क्रिकेट वह शायद ही खेल पाए। इस कारण उन्होंने वहीं पुराना पेशा अपना लिया है। दिनेश कार्तिक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे। गौरतलब है कि साल 2021 में भी दिनेश कार्तिक ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कमेंट्री की थी।
विश्वकप 2019 में अपना आखिरी मैच खेल चुके दिनेश कार्तिक ने वनडे डेब्यू इंग्लैंड में ही इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में किया था। कार्तिक ने भारत के लिये 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं।पहले ही मैच में उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावित किया था। वह 2007 में टी-20 विश्वकप विजेता टीम और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहे। बीसीसीआई ने उनको अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 38 वें जन्मदिन की बधाईयां दी।
दिनश कार्तिक ने कई पारियां खेली हैं लेकिन उनकी सबसे छोटी नाबाद पारी सबसे लोकप्रिय हुई। साल 2018 में निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जिता दिया जो आज भी फैंस याद करते हैं।अंतिम गेंद पर भारत को 1 गेंद में 5 रनों की दरकार थी। सौम्या सरकार की ऑफ साइड पर फेंकी गई गेंद को उन्होंने कवर के ऊपर से मारा और गेंद रस्सी के पार गिरी। यह काफी मुश्किल शॉट था। 8 गेंदो में खेली गई 29 रनों की पारी उनकी सबसे लोकप्रिय पारियों में गिनी जाती है।
उसके बाद टी-20 विश्वकप 2022 और आईपीएल 2023 में एक बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा। वह ना केवल खुद सस्ते में आउट हुए बल्कि सामने वाले बल्लेबाजों को भी रनआउट करवाते रहे। इसका खामियाजा बैंगलोर को भुगतना पड़ा। 13 मैचों में 11 की औसत और 134 की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 140 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 30 रनों का था और राजस्थान के खिलाफ 0 पर आउट होकर उन्होंने आईपीएल में 17 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बना दिया।Dinesh Karthik pic.twitter.com/27HsI36ZKe
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) May 30, 2023
अब उन्हें मालूम चल गया है कि फ्रैंचाइजी क्रिकेट वह शायद ही खेल पाए। इस कारण उन्होंने वहीं पुराना पेशा अपना लिया है। दिनेश कार्तिक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे। गौरतलब है कि साल 2021 में भी दिनेश कार्तिक ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कमेंट्री की थी।
बीसीसीआई और फैंस ने दी जन्मदिन की बधाईSome amazing memories shared
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) August 14, 2021
This wasn't a bad moment either, @DineshKarthik #LoveLords | #ENGvIND pic.twitter.com/N5LffxEFGn
विश्वकप 2019 में अपना आखिरी मैच खेल चुके दिनेश कार्तिक ने वनडे डेब्यू इंग्लैंड में ही इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में किया था। कार्तिक ने भारत के लिये 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं।पहले ही मैच में उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से प्रभावित किया था। वह 2007 में टी-20 विश्वकप विजेता टीम और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहे। बीसीसीआई ने उनको अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 38 वें जन्मदिन की बधाईयां दी।
सबसे छोटी नाबाद पारी सबसे लोकप्रियA night to remember #OnThisDay #NidahasTrophy pic.twitter.com/anXpyIlmps
— DK (@DineshKarthik) March 18, 2021

