गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. MS Dhonis net worth is ton times his franchise purse
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 जून 2023 (12:59 IST)

चेन्नई से मिलते हैं सिर्फ 12 करोड़ लेकिन धोनी की Net Worth है हजार करोड़ो में

हर क्षेत्र में फैला हुआ है धोनी का बिज़नेस, यह हैं Net Worth

चेन्नई से मिलते हैं सिर्फ 12 करोड़ लेकिन धोनी की Net Worth है हजार करोड़ो में - MS Dhonis net worth is ton times his franchise purse
महान भारतीय खिलाड़ी Mahendra Singh Dhoni ने 28 मई को IPL के 16वे संस्करण के Final में Gujrat Titans (GT) को हराकर अपनी टीम Chennai Super Kings (CSK) को पांचवी बार IPL Trophy जिताने में मदद की है। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर और मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं और अपने परिवार के साथ शान शौकत से एक शानदार जीवन जीना पसंद करते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 1030 करोड़ ($127M) है और एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी पत्नी Sakshi Dhoni की कुल संपत्ति (Net Worth)  41 करोड़ (5M) है, जिसका अर्थ है कि इस जोड़े की कुल संपत्ति लगभग 1071 करोड़ है। उनके कई निवेश, ब्रांड एंडोर्समेंट और आईपीएल वेतन ने उनकी उल्लेखनीय सफलता में मदद की है


-धोनी अपने आईपीएल टीम CSK से 12 करोड़ कमाते हैं जो उनकी नेट वर्थ का बहुत छोटा हिस्सा है। इसके अलावा उनके पास जैविक खेती, कपड़े और जूते-चप्पल जैसे कई दूसरे व्यवसाय भी हैं जैसे 'Seven' जिसे उन्होंने 2016 में शुरू किया था। वह इस ब्रांड के पूरी तरह से मालिक हैं।

-वह KhataBook, Cars24, Shaka Harry and  Garuda Aerospace जैसी कई कंपनियों में निवेशक भी हैं।

-वह रांची के 'माही रेजीडेंसी' नाम के एक होटल के मालिक भी हैं।

-धोनी ने 'एंटरटेनमेंट' नामक एक Production House की भी शुरुआत की है। उनके प्रोडक्शन ने एक तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिज' में पैसा लगाया है।

-वह 'एमएस धोनी ग्लोबल इंग्लिश मीडियम' स्कूल नाम के एक स्कूल के भी मालिक हैं।

-फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने 'धोनी स्पोर्ट्सफिट' नाम से एक उद्यम शुरू किया, जिसके देश भर में लगभग 200 जिम हैं।

-धोनी ने कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई की है। Coca Cola, India Cements, Dream 11, GoDaddy और Reebok उन ब्रांडों में से हैं जिनके साथ एमएस धोनी ने काम किया है।

-धोनी क्रिकेट से पहले अपनी स्कूल टीम के लिए गोलकीपर के रूप में खेला करते थे। पेशे से गोलकीपर के रूप में खेलने का उनका सपना हकीकत में नहीं बदल सका लेकिन धोनी, इंडियन सुपर लीग (ISL) में एक फुटबॉल टीम 'चेन्नईयिन एफसी' (Chennaiyin FC) के मालिक हैं। वह रांची स्थित हॉकी क्लब - रांची रेज़ (Ranchi Rays) के भी मालिक हैं।

-उनकी संपत्तियों की बात करें तो झारखंड के रांची में उनका एक फार्महाउस है जहां वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहते हैं। इस फार्महाउस की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए है। उनके पास देहरादून में 17.8 करोड़ रुपये का एक घर भी है।

-माही के कारों और बाइक्स के प्रति दीवानगी और प्यार से हम सभी वाकिफ हैं। उसके पास कई प्रकार की कार और बाइक है जो आपको चौंका देगी। वे कुछ इस प्रकार है :

Hummer H2, Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander, Mahindra Scorpio, Ferrari 599 GTO, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Pontiac Firebird Trans am, Mercedes Benz GLE, Rolls Royce Silver Shadow.
ये भी पढ़ें
द ओवल ऑस्ट्रेलिया और भारत के लिए हमेशा साबित हुआ है बदकिस्मत मैदान