1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  4. Shoaib Akhtar miffed over Pakistan cricket dignitaries missing from Presentation ceremony

Champions Trophy Presentation Ceremony में पाक क्रिकेट का कोई भी अधिकारी नहीं, शोएब अख्तर ने उठाया सवाल (Video)

पीसीबी अधिकारियों की चैम्पियंस ट्रॉफी पुरस्कार समारोह में गैर मौजूदगी से पैदा हुआ विवाद

Shoaib Akhtar
चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के रविवार को दुबई में संपन्न पुरस्कार वितरण समारोह में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा मंच पर नहीं बुलाए जाने के कारण विवाद पैदा हो गया।एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद मैदान में मौजूद थे लेकिन उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया। वह टूर्नामेंट के निदेशक भी हैं।
सूत्र ने कहा ,‘‘पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई नहीं जा सके क्योंकि बतौर गृहमंत्री उनकी कुछ मसरूफियत थी लेकिन पीसीबी के सीईओ को फाइनल और पुरस्कार वितरण में पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने भेजा गया था ।’’
उन्होंने कहा कि किसी कारण से या गलतफहमी की वजह से उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया जहां से आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया ने पदक, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को जैकेट दिये।मेजबान पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि मंच पर नहीं था।
पीसीबी यह मसला आईसीसी के समक्ष उठा सकता है।पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी एक्स पर एक वीडियो डालकर कहा ,‘‘ भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था। मेरी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यों नहीं था।’’ (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
शमा मोहम्मद सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने रोहित शर्मा को चैंपियन्स ट्रॉफी की जीत पर दी बधाई