बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. 4 remedies for burnt tongue
Written By

गर्मागर्म खाने से जब जल जाए जीभ तो करें ये 4 उपाय

गर्म
कई बार गर्मागर्म भोजन करते हुए या अन्य कुछ चीज खाते-पीते हुए नाजुक सी जीभ जल जाती है। ऐसे में दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए ये 4 उपाय आपके बहुत काम आएंगे -   
 
1 जीभ जल जाने पर सबसे पहला और आसान उपाय है देसी घी, जिसे जले हुए हिस्से पर लगाएं या फिर कोई ऐसी मीठी चीज बनाकर खाएं जिसमें खूब सारा घी हो, जैसे हलवा। ये दवा का काम करेगा।
 
2 दूसरा उपाय है शहद। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो जीभ की चोट को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं और दर्द को कम करते हैं। इससे आराम मिलेगा।
 
3 तीसरा उपाय है ठंडा दही। जी हां, गर्म चीज से जले हैं, तो दही की ठंडक मलहम का काम करेगी। ठंडे दही को कुछ देर मुंह में रखें, यह आराम देगा।
 
4 चौथा इलाज है पेपरमिंट। यह जीभ में ठंडक का एहसास तो देगा ही आपकी तकलीफ को भी कम करेगा। चाहें तो मिंट च्युइंगम से भी काम चला सकते हैं।
 
5 पांचवा इलाज भी सीधा सा है। इसके लिए फ्रीजर से बर्फ लेकर जले पर लगाएं, ताकि आपको दर्द और तकलीफ ये राहत मिल सके।
ये भी पढ़ें
रेडिमेड जूस में 'पैक' है जहर, हर हाल में रहें बचकर... बच्चों के दिमाग के लिए है बेहद घातक