• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. हिन्दू धर्म
  4. How to save basil from drying in winter
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 27 जनवरी 2024 (17:29 IST)

सर्दियों में तुलसी को सूखने से इस तरह बचाएं

इस तरह करें तुलसी के पौधे की देखभाल

tulsi vivah decoration
How to save Tulsi from drying: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और शुभ पौधा माना जाता है। हर हिंदू घर में गमले में यह पौधा आपको मिल जाएगा। तुलसी को आसानी से घर में उगाया जा सकता है, लेकिन इसकी देखरेख अच्‍छे से करना होती है तभी यह पौधा हराभरा रह पाता है। सर्दी यानी ठंड में अक्सर यह पौधा मुरझाकर सूख जाता है। जानिए कैसे करें इसकी देखभाल। 
 
तुलसी को इस तरह बचाएं ठंड से tulsi care :-
  1. सर्दी में तुलसी में जल न कम और न ही ज्यादा डालें।
  2. एक दिन छोड़कर जल अर्पित करेंगे तो चलेगा। 
  3. तुलसी के पौधे को मौसम की मार से भी बचा कर रखना चाहिए। 
  4. ज्यादा ठंड या गर्मी से तुलसी समाप्त हो जाती है। 
  5. ठंड में तुलसी माता के आसपास कॉटन का कपड़े लगा दें।
  6. आप चाहे तो ठंड में तुलसी के आसपास कांच का कवर लगाया जा सकता है।
  7. यदि आपने तुलसी को गैलरी या घर की बालकनी में रखा है तो उसे रात में घर के अंदर रख लें।
  8. तुलसी की मिट्टी को घासफूस कंडे से ढंक रखें।
tulsi ki dekhbhal kaise karen
इस तरह करें तुलसी माता की देखभाल- Take care of Tulsi Mata in this way:-
  • तुलसी की जड़ों में रविवार और एकादशी को छोड़कर प्रतिदिन उचित मात्रा में जल अर्पण करना चाहिए।
  • तुलसी में जल न कम और न ही ज्यादाल डालें। एक दिन छोड़कर जल डालें।
  • बारिश में तो सप्ताह में दो बार ही डालें। ज्यादा पानी से जड़े गल जाती है या उसमें फंगस लग जाता है। 
  • समय समय पर तुलसी की मं‍जरियों को तोड़कर तुलसी से अलग करते रहें अन्यथा तुलसी बीमार होकर सूख जाएगी।
  • तुलसी की आज्ञा लेकर ही पत्ता तोड़ें। नाखुनों से तुलसी को नहीं तोड़ना चाहिए।
  • वह महिलाएं तुलसी माता से दूर रहें जिन्हें पीरियड चल रहे हैं।
  • तुलसी माता के आसपास वस्त्रों को ना सुखाएं। गिले वस्त्रों के आसपास से साबुन की गंध और सफेद किस्म के कीड़े या बैक्टिरिया रहते हैं।
  • तुलसी के पौधे को मौसम की मार से भी बचा कर रखना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे की मिट्टी साफ सुथरी रखें। इसके आसपास जमी हुई मिट्टी नहीं होना चाहिए। 
  • इसीलिए इसे थोड़ा-थोड़ा खोदकर उथली मिट्टी बनाकर रखें। 
  • गमले में 70% मिट्टी और 30% रेत को अच्‍छी तरह मिलाकर डालें और इसमें तुलसी का पौधा लगाएं।
  • तुलसी के पौधे में अच्‍छी खाद का उपयोग करें। खाद प्राकृतिक या जैविक होना चाहिए। 
  • घर में भी खाद बना सकते हैं जिसमें नीम के पत्तों का भी उपयोग करना चाहिए। 
  • गाय के गोबर को सूखाकर तुलसी के पौधे में डाल सकते हैं। 
  • तुलसी को जिस गमले में लगा रहे हैं वह बड़ा, चौड़ा और मजबूत होना चाहिए। 
  • इसके बाद आप उसमें नीचे 2 बड़े छेद करें। इसके बाद नीचे एक कागज रखकर उसमें खाद वाली मिट्टी मिलाएं। बाद में तुलसी का पौधा लगाएं।
  • तुलसी को हरा भरा रखने के लिए एक लीटर पानी में सिर्फ एक चम्मच gypsum salt लेकर पौधे की पत्तियों और मिट्टी में छिड़कें। 
  • इससे पौधा बहुत हरा-भरा रहेगा। पौधे में अगर कीड़े लग रहे हैं तो उसपर नीम ऑयल स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं।
नोट : तुलसी के पौधे की देखभाल, तुलसी के पौधे को हरा भरा कैसे बनाएं इस संबंध में किसी माली से जरूर मिलें और उसकी सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
28 जनवरी 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त