sawan somwar
Mon, 17 Aug 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Ramkrishna Singi

दोहे ताजा राजनीति पर...

Ramkrishna Singi
दोनों हाथों से लूटकर, अलगाववादी बन गए अमीर। 
उनके मंच से हटते ही, चैन की सांस ले रहा कश्मीर।।1।।
 
एक तरफ जांचों की आग है, दूसरी ओर ईडी का प्रहार। 
अब किस गठबंधन की ओट में, छुपेगा लालू परिवार।।2।।
 
परिवारवाद का दानव, ले डूबा यूपी-बिहार। 
गलते किसी हिमशिखर पर शायद, हो इसका अगला वार।।3।।
 
ऊर्जाहीन सब प्यादे सल्तनत के, असमंजस में सिपहसालार। 
खुद मूक-बधिर है रानी, दिशाहीन छोटे सरकार।।4।।
 
सड़ी सरकारी मशीनरी का, चेहरा विकराल। 
योगी की बनती साख का कर दिया, घर वालों ने कैसा हाल।।5।।
 
साठ मरें या सौ मरें, अफसरशाही को नहीं है पीर। 
ये तो कफन बेचकर भी, खाएंगे खीर।।6।।