1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem On Modi Ji

क्या कुछ नहीं होगा उन पन्द्रह मिनिटों में...। Poem On Modi Ji

Poem On Modi Ji
वे कहते हैं 15 मिनिट में बदल जाएगी दुनिया। 
वे 15 मि. मोदी के लिए होंगे बदशकुनियां ।। 1।। 
 
15 मि. में कायनात के खंभे थरथराएंगे। 
15 मि. में आकाश-पाताल मिल जाएंगे।। 2 ।।
 
पिछली बार आया था जो भूचाल उसकी याद ताजा है। 
उसकी सफलता ने ही यह कॉन्फिडेंस हमको नवाजा है ।। 3 ।। 
 
15 मि. में कोई तिलस्मी मार-सी होगी। 
प्रौढ़त्व से बचकानेपन की रस्साकशी होगी ।। 4 ।। 
 
15 मि. में सत्ता के पैर उखड़ जाएंगे । 
भावी विजय के नए परचम गढ़ जाएंगे ।। 5 ।। 
 
राजनीति के उथले तालाब में सैलाब की सी सिहरन होगी। 
मोदी की वैश्विक छवि में भी सिकुड़न होगी ।। 6 ।। 
 
15 मि. कर देंगे चार वर्षों की उपलब्धियों में सूराख। 
नीव से हिल जाएगी एक बार तो मोदी की साख ।। 7 ।। 
 
उन 15 मि. की प्रतीक्षा कर रहा है देश सांस रोके। 
जी हां, कोई चमत्कार रहेगा ही अब तो होके ।। 8 ।। 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें
अगला लेख
बच्चों की मनोरंजक कविता : बचपन नाचे