1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. साहित्य आलेख
  4. Ish madhu Talwar, death, about Ish madhu Talwar

साहित्‍यकार और पत्रकार ईशमधु तलवार का निधन, पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक

Ish madhu Talwar
वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार ईशमधु तलवार का गुरुवार देर रात निधन हो गया है। बीती रात अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से साहित्य और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत समेत कई राजनेताओं, साहित्यकारों और पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ईशमधु पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। रात ही उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। दो दिन पहले उन्होंने अलवर में प्रगतिशील लेखक संघ एवं जनवादी लेखक संघ के कार्यक्रम में शिरकत की थी। उनके साथ वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रकाश भी मंच पर थे। कार्यक्रम की तस्वीरें उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर की थीं।

यूको बैंक, राजस्थान ने हिंदी दिवस के मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार विजयदान देथा की स्मृति में ‘विजयदान देथा भाषा सेतु सम्मान’ शुरू किया है। यह पहला सम्मान ईशमधु तलवार को दिया गया था।

हिंदी पत्रकारिता में ईशमधु तलवार एक चर्चित नाम थे। राजस्थान पत्रिका, नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर, ईटीवी सहित कई प्रमुख समाचार पत्रों और इलैक्ट्रोनिक मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। ईशमधु कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके।

फेसबुक पर कई लेखकों, साहित्‍यकारों और कवियों ने उन्‍हें अपने अपने तरीके से याद किया और उनकी स्‍मृति‍यों को साझा किया।
अगला लेख
साहित्य अकादमी में 'अटल' की पाण्डुलिपि हुई चयनित