shahad aur akharot ke fayde
जानिए शहद के साथ अखरोट खाने के फायदे और कैसे करना है इनका सेवन
Benefits of eating walnut with honey
Benefits of eating walnut with honey: ड्राईफ्रूट्स का सेवन हमारी हेल्थ के लिए लाभकारी होता है इसीलिए अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स का सेवन मौसम के अनुरूप करते रहना चाहिए। वैसे सूखे मेवों में अखरोट का सेवन बहुत फ़ायदेमंद होता है।
अखरोट और शहद का हेल्दी कॉम्बिनेशन
अखरोट का सेवन शहद के साथ करने से इसके फायदे और गुण बढ़ जाते हैं। शहद के साथ अखरोट खाने से इनमें मौजूद फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स एक्टिव हो जाते हैं। यह आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए गुणकारी हो जाता है। आज इस आलेख में हम आपको अखरोट और शहद के हेल्दी कॉम्बिनेशन के फायदों के बारे में बता रहे हैं।ALSO READ: ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए रोटी के आटे में मिलाएं ये मसाले
बढ़ जाता है न्यूट्रिएंट्स का स्तर
शहद में अखरोट को डुबोकर खाने से इसमें पाए जाने वाले डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का प्रभाव बढ़ जाता है। आप जब इन दोनों चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपको इन पोषक तत्वों का फायदा बढ़ जाता है।
शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और जब अखरोट को इसमें भिगोया जाता है तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सक्रिय हो जाते हैं। इनसे शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है। यह क्रोनिक बीमारियों का रिस्क भी कम करता
एनर्जी होती है बूस्ट
ड्राई फ्रूट्स और शहद दोनों में नेचुरल शुगर मौजूद होती है। जब आप इन दोनों चीजों का सेवन एकसाथ करते हैं तो इससे आपको आपको इंस्टैंट एनर्जी मिलती है।
बढ़ती है डाइजेस्टिव पॉवर
सूखे मेवों में डाइटरी फाइबर होता है जो डाइजेशन बढ़ाने में मदद होती है। इससे आपकी पेट की समस्याएं कम होती हैं और बाउल मूवमेंट बढ़ता है। जब आप शहद के साथ अखरोट खाते हैं तो इससे आपका डाइजेशन धीरे-धीरे बेहतर होने लगता है।

