1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. world Health day its significance and theme

World Health Day 2022 : कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्‍ड हेल्थ डे? जानें इस बार क्‍या है थीम

Health n Care
प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार करना है। हमारी तो सदियों से धारणा रही है कि 'पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया' तथा 'जान है तो जहान है'।

स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गई और विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा रखना है।

प्रत्येक वर्ष इसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है, जो आंकड़ों के अनुसार वर्ष विशेष में स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विषयों के आधार पर होती है। पूरे विश्व भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022, 7 अप्रैल को मनाया जाएगा।

वर्ल्‍ड हेल्‍थ डे 2022 थीम -

इस समय समूची दुनिया कोरोना वायरस, प्रदूषण और कई खतरनाक बीमारियों से जूझ रही हैं। ऐसे में अपनी सेहत के प्रति जागरूक होना और भी अधिक जरूरी है। इस बार वर्ल्‍ड हेल्‍थ डे की थीम 'हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य है।' महामारी, प्रदूषण, कैंसर और अस्थमा, जैसी बीमारियों के बीच वर्ल्‍ड हेल्‍थ डे 2022 के मौके पर WHO मानव और पूरी पृथ्वी को स्वस्थ रखने के लिए पूरा ध्यान केंद्रित करेगा।

WHO के अनुसार दुनियाभर में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें पर्यावरण से जुड़े कारणों की वजह से होती है, जिन्‍हें कोशिश कर टाला जा सकता है। जिसमें जलवायु संकट सबसे बड़ा कारण है।
अगला लेख
World Health Day 2022 - विश्‍व स्वास्थ्य दिवस पर इन 12 आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्‍सा बनाएं