रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. what is covid toe its symptoms and treatment
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (15:07 IST)

जानें क्या है covid toes? ये हैं लक्षण और उपचार

जानें क्या है covid toes? ये हैं लक्षण और उपचार - what is covid toe its symptoms and treatment
वैक्सीनेशन के बाद से कोविड-19 का प्रकोप अब कम होने लगा है। हालांकि कुछ देशों में बूस्‍टर डोज की जरूरत भी पढ़ने लगी है। जिसमें अमेरिका टॉप पर है। वहीं भारत देश में वैज्ञानिकों द्वारा लगातार चेतावनी जारी की जा रही हैं। अगर त्‍योहारी सीजन में कोविड नियमों का पालन नहीं किया गया तो कोविड की तीसरी लहर का खतरा बढ़ सकता है। वहीं इन दिनों कोविड-19 से ठीक हो रहे लोगों में नई बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। जिस पर रिसर्च भी जारी है। कोविड से ठीक होने के बाद लोगों में कोविड टो का खतरा बढ़ रहा है। आइए जानते है क्‍या है यह बीमारी -

कोविड टो बीमारी ?

कोविड टो बीमारी पैर के अंगूठे में होने वाली बीमारी है। इसमें मरीज का अंगूठा लाल हो जाता है और खुजली होती है। हालांकि डॉक्टर इसे बहुत बड़ी बीमारी नहीं मान रहे हैं। परिणाम इसके सामने भी आए है कि कुछ ही दिन में यह ठीक भी हो गया। यह बीमारी 20 साल से कम उम्र के लोगों में अधिक पाई जा रही है। कोविड टो के बाद लोगों में अलग-अलग प्रकार से इसके लक्षण नजर आ रहे हैं।  

कोविड टो के लक्षण

 
- अंगूठा लाल होना।
- अंगूठे पर सूजन होना
- अंगूठे मीठी खुजली होना
- स्किन खुरदरी होना
- दर्द रहित होना लेकिन सूजन बने रहना।
- अंगूठे का रंग लाल से बैंगनी पड़ जाना।

कोविड टो के उपचार
 
इस बीमारी से बचाव के लिए डॉक्टर से सही सलाह लेना जरूरी है। क्‍योंकि कोविड से  ठीक होने के लिए दी गई दवा के ही साइड इफेक्ट बताएं जा रहे हैं। अंगूठे में तुरंत यह देखने पर इसका इलाज कराएं। हालांकि विशेषज्ञ के मुताबिक यह मौसमी बीमारी भी हो सकती है। क्रीम और दवाइयों से भी यह ठीक हो सकती है। अभी इसका कारण पता नहीं चला है। कारण पता चलने पर इसका बेहतरी से इलाज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
गेहूं के यह 5 बेशकीमती फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए