सम्बंधित जानकारी
- इस मौसम में खाली पेट भीगे चने का पानी पीना वरदान है
- कच्चा केला : स्वाद पर मत जाइए, सेहत के लिए जरूर आजमाइए
- Worst Eating Habits : क्या आपको भी हैं खाने की गलत आदतें, जानिए काम की बातें
- मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली, जानिए कैसे पहचानें? पढ़ें 5 खास बातें
- Health Problems After Menopause: मेनोपॉज के बाद महिलाओं को होती हैं क्या परेशानियां
बारिश के दिनों में बढ़ता है तेजी से वजन? जानिए कैसे करें कम, Health Tips
मानसून के सीजन में वजन जल्दी बढ़ता है। क्योंकि मानसून और ठंड के मौसम में भूख अधिक लगती है। मौसम ठंडा होता है इसलिए तेल, घी और मसाले का सेवन भी अधिक किया जाता है। ताकि बॉडी में गर्मी बनी रहे।
हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से वह भी जरूरी है। लेकिन इन सबका अधिक सेवन करने से पेट फूलने लगता है और बाहर निकलने लगता है। तेजी से बढ़ते वजन को घटाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में अपनी बढ़ती हुई क्रेविंग को कैसे कम करें और वजन कैसे कंट्रोल करें आइए जानते हैं ?
1. रोज रात को भीगे हुए बादाम खाली पेट खाएं, लाभ मिलेगा।
2. अलग प्रकार-प्रकार के सूप का सेवन करें। आप टमाटर, मिक्स वेज, कोरिएंडर सूप, चाइनीस सूप पी सकते हैं, इसके साथ नमकीन थूली बना लीजिए। जिससे अधिक खाने पर नुकसान भी नहीं होगा और पेट भरकर खा सकेंगे।
3. बारिश के मौसम में भी पानी अधिक से अधिक पीएं। नियम से 7 बजे तक भोजन कर लें ताकि आसानी से भोजन पच सकें।
4. बारिश के मौसम में गरमा-गरम दाल-चावल खाने का मजा ही अलग होता है लेकिन चावल में शुगर और कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है जिससे वजन बढ़ता है। इसकी बजाएं आप ब्राउन राइस का सेवन करें।
5. लौ फैट दूध का सेवन करें। साथ ही अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहते हैं तो अंकुरित होने के बाद उन्हें भाप जरूर दें।
6. बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड या फास्ट फूड खाने की क्रेविंग हो रही है तो केले का सेवन कर लें। इससे आपकी भूख मिट जाएगी।
7. 'एक सेब नो डॉक्टर' जी हां रोज कम से कम खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करें। यह आपकी भूख को कम करता है। सेब में मौजूद पोटेशियम की वजह से भूख नहीं लगती है।
