Hanuman Chalisa
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Theses 5 Spices for Seasonal Disease

बारिश में बीमार होने से बचाएंगे यह 5 मसाले

barish
बारिश का मौसम आनंद के साथ बीमारियों को भी साथ लेकर आता है, लेकिन इस मौसम की हर समस्या से बचने के उपाय हमारे पास मौजूद होते हैं। किचन में रखे कुछ मसाले भी मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए रामबाण साबित होते हैं। आप भी जानिए इन 5 मसालों को - 
 
1 काली मिर्च - काली मिर्च आपको सर्दी, खांसी, कफ, पाचन संबंधी समस्याओं से बचा सकती है साथ ही यह म्यूकस को शरीर से बाहर निकालने में भी काफी मददगार साबित होती है। 
 
2 दालचीनी - दालचीनी का सेवन बारिश के मौसम इस मौसम में गला खराब होने से तो बचाएगा ही, कफ को निकालने में भी मदद करेगा। यह प्राकतिक तौर पर शरीर में गर्माहट पैदा करने में सहायक है जिससे आप सर्दी जनित समस्याओं से बच जाते हैं।
 
3 हल्दी - हल्दी इन दिनों में गर्माहट का अच्छा स्त्रोत है और यह एंटी बैक्टीरियल व एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। गर्म दूध में हल्दी का सेवन तो अमृत के समान माना गया है।
 
4 अदरक - बारिश में अदरक वाली चाय का मजा ही कुछ और होता है। इन दिनों में इसके फायदे भी आपके लिए दुगुने होते हैं, क्योंकि यह न केवल शरीर को गर्माहट देती है बल्कि मौसम की बीमारियों से आपको बचाती है। सूखी अदरक यानि सौंठ का सेवन भी इस मौसम में लाभकारी है।
 
5 लहसुन - लहसुन को भून कर खाने से सर्दी ठीक होती है, यह तो दादी मां के नुस्खों में से एक है। ऐसे कई फायदों में लहसुन से मौसमी बीमारियों का बचाव भी शामिल है।