1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Thand me kya khaye aur piye in hindi

ठंड के मौसम में क्या खाएं और क्या पिएं कि सेहत बनी रहे

Tulsi juice
सर्दी का मौसम आ गया है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार की शुरुआत भी होने लगती है। इम्यूनिटी कमजोर है जो जल्दी ही कोल्ड और फ्लू की चपेट में आ जाएंगे। ऐसे में जानिए कि ठंड के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या पीने से होगा फायदा। सर्दी और ठंड से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाले जूस और फूड। 
 
सर्दी के मौसम में क्या पिएं | sardi me konsa juice piye:
 
तुलसी रस : सर्दी में तुलसी का रस गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए।
 
चुकंदर रस : सर्दी में चुकंदर का रस पीना भी फायदेमंद है।
 
अदरक रस : सर्दी में अदरक की चाय या अदरक का गुनगुना पानी पीना चाहिए।
 
टमाटर जूस : सर्दी में टमाटर का गुनगुना जूस पीना लाभकारी रहेगा।
 
हल्दी वाला दूध : ठंड में हल्दी का दूध सेवन करना भी लाभकारी होगा।
 
शहद : ठंड में गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। 
 
आंवले का रस : ठंड में आंवले का रस भी पीने से लाभ मिलेगा। 
 
ठंड या सर्दी के मौसम में हमें क्या क्या खाना चाहिए | Thand ke mausam mein kya khana chahie:
 
- गराडू और रतालू
 
- गाजर या मूंग का हलवा
 
- गोंद, सौंठ या मेथी के लड्डू
 
- सरसों का साग मक्के की रोटी
 
- बाजरे की रोटी या खिचड़ी
 
- दूध जलेबी
 
- पिंड खजूर या मूंगफली
 
- गुड़ की गजक
 
डिस्क्लेमर : घरेलू उपाय किसी डॉक्टर की सलाह से ही आजमाएं।
अगला लेख
पानी पीने का सबसे बेहतर तरीका, 7 फायदे जानकर चौंक जाएंगे