गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. morning breakfast Tips
Written By

सर्दियों के मौसम में नाश्ते में करें इन 4 चीजों को शामिल और रहें सेहतमंद

सर्दियों के मौसम में नाश्ते में करें इन 4 चीजों को शामिल और रहें सेहतमंद - morning breakfast Tips
सेहतमंद और फिट रहने के लिए सुबह का नाश्ते का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। ब्रेकफास्ट करना कितना जरूरी है इस बारे में आपने अक्सर सुना होगा।  वहीं सर्दियों के मौसम में जितना आप अपने खानपान का ख्याल रखेंगे उतने ही स्वस्थ रहेंगे। तो आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए ताकि आप दिनभर फ्रेश और एक्टिव रह सकें।
 
सुबह के समय आपको भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए। ये काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट भीगे बादाम आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते है। विटामिन में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो एक स्वस्थ और निरोगी काया बरकरार रखने के लिए जरूरी है।
 
अखरोट में कई पोषक तत्व होते है। जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखते है। सर्दियों के मौसम भीगे अखरोट का नियमित सेवन बहुत स्वास्थवर्धक होता है। इसलिए आप अपनी सुबह की शुरूआत भीगे हुए अखरोट के साथ जरूर करें।
 
नाश्ते में ओट्स के सेवन से आप दिनभर एक्टिव रह सकते है।  और फिटनेस के लिए भी ओट्स काफी लाभकारी है। ओट्स का सेवन आपके वजन को कम करने के लिए काफी फायदेमंद है।  सर्दियों में ओट्स को सबसे अच्छा नाश्ता माना जाता है।
 
पपीता आपके पेट के लिए काफी अच्छा होता है। खाली पेट पपीता का सेवन कर आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। 
 
ये भी पढ़ें
जरूर जानिए मीठा नीम और कड़वा नीम खाने के बेहतरीन लाभ के बारे में