• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Foods You Should Never Eat Together
Written By

इन चीजों का एक साथ न करें सेवन वरना सेहत को होगा नुकसान

इन चीजों का एक साथ न करें सेवन वरना सेहत को होगा नुकसान - Foods You Should Never Eat Together
सेहतमंद जिंदगी में आहार कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इस बात से हम सभी वाकिफ है। वहीं कभी-कभी हम खाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते है जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर सही आहार आपको स्वस्थ रख सकता है, तो वहीं खाने में की गई लापरवाही आपके अच्छे खासे स्वास्थ पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। क्योंकि कई चीजें ऐसी होती है जिनका एक-साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इसका सीधा असर आपकी तबियत पर पड़ने लगता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन आपको एक साथ नहीं करना चाहिए....
 
अगर आप दही का सेवन करते है, तो इस बात का ख्याल रखें कि दही के साथ खट्टे फलों का सेवन न करें। ऐसा करने से इसका सीधा असर स्वास्थ पर पड़ता है, दही में अलग-अलग एंजाइम होते हैं, जिसके कारण अगर इनका सेवन साथ में किया जाए तो इन्हें पचने में दिक्कत होती है।
 
वहीं दूध पीने के बाद हरी सब्जियों, मूली, मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इनका एक साथ सेवन आपके पाचन तंत्र को कमजोर करता है। उड़द की दाल खाने के बाद भी दूध का सेवन करना सही नहीं माना जाता है।
 
दूध का सेवन पनीर,मीट और अंडे के साथ भी नहीं करना चाहिए। अगर आप दूध के साथ पनीर या मीट का सेवन करते है तो इससे आपके पाचन पर असर पड़ेगा।
 
ठंडे पानी के साथ जामुन, मूंगफली और खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं शहद के साथ मक्खन और घी का भी सेवन नहीं करना चाहिए।