बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. in winter season these 8 foods somehow help to save from omicron
Written By

Omicron के खतरे को ये 8 फूड कर सकते हैं कम, सर्दी में जरूर करें इनका सेवन

Omicron के खतरे को ये 8 फूड कर सकते हैं कम, सर्दी में जरूर करें इनका सेवन - in winter season these 8 foods somehow help to save from omicron
देशभर में कोविड-19 के मामलों के साथ ही ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ विभाग द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सीख दी जा रही है। कोविड के केस एकदम से इतनी तेजी से फैल रहे हैं जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। साथ ही इम्‍यूनिटी पर भी जोर देना जरूरी है। क्योंकि कोविड-19 तेजी से लोगों को हो रहा है बिना कोई लक्षण के लोग संक्रमित हो रहे है। वैक्‍सीनेशन आपकी इम्‍युनिटी मजबूत नहीं करती है बल्कि एंटीबॉडी पैदा करती है जिससे बॉडी वायरस से लड़ती है। इसके लिए आपको इम्‍यूनिटी पर ध्यान
देना जरूरी है। आइए जानते हैं इम्‍यूनिटी बूस्‍टर फूड के बारे में -

1. घी का सेवन करें। फिलहाल ये नहीं सोचे कि आप मोटे हो जाएंगे या चर्बी बढ़ जाएगी। इसका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है, इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। रोटी, दाल-चावल में इसका सेवन जरूर करें।  

2. शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कब्ज और इन्फ्लेमेशन में राहत तो मिलती है साथ ही इम्‍यूनिटी भी मजबूत करता है। इसमें विटामिन-सी इम्‍यूनिटी के लिए अच्‍छा माना जाता है। आप इसे बाफ कर खा सकते हैं।  

3.आंवला इम्‍यूनिटी का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से बीमारियों से दूर रहते हैं। इसमें पोषक तत्वों की कमी नहीं है। इसे किसी भी तरह से खा सकते हैं। फिर चाहे आप मुरब्बा, अचार, मुखवास, चूर्ण, चटनी आदि।  

4. गुड़ का सेवन करें। जी हां, गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, और पोटेशियम होता है जो आपकी इम्‍युनिटी को बूस्ट करता है। आप चाहे तो रोज गुड़ का पानी भी पी सकते हैं। साथ ही खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें। जो आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करेंगा।  अन्यथा पेट खराब होने पर इम्युनिटी कमजोर होती है। गुड़ गरम होता है। इसलिए ठंड में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम नहीं होता है।  

5.खजूर का सेवन करें। इसमें विटामिन, फाइबर, मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को कैल्शियम मिलता है और दांतों को फायदा पहुंचता है।  विशेषज्ञों के मुताबिक खजूर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।  

6. अदरक में ऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे गले के संक्रमण में आराम मिलता है।साथ ही कैंसर, डाइजेशन, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में भी आराम मिलता है।    

7.खट्टे फलों का सेवन करें। इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है।

8. बाजरे का सेवन करें। इसका सेवन करने से इम्‍यून सिस्‍टम बेहतर होता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।  इसमें विटामिन बी होता है जो मांसपेशियों को मजबूत करता है।  
ये भी पढ़ें
सर्द मौसम में होंठ फटने की समस्या से परेशान रहते हैं? तो अपनाएं ये घरेलू उपचार