1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Healtyh Benefit Of Cardamom

इन 7 समस्याओं में फायदेमंद है इलायची, जानिए फायदे

इलायची
आमतौर पर हम लोग इलायची को केवल मुखवास या मसालों की तरह उपयोग में लाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी इलायची के कुछ फायदे हैं जो आपकी सेहत के लिए भी बेहद कीमती हैं...अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं- 
 
जिस तरह से तुलसी को जडी बूटियों और औषधि‍यों में सबसे  श्रेष्ठ माना गया है, उसी तरह इलायची को मसालों में सर्वोपरि माना जाता है। लेकिन आखि‍र कौन से गुणों के कारण इसे मसालों की रानी कहा जाता है आइए जानते हैं-
 
1 इलायची में प्राकृतिक रूप से वाष्पशील तेल मौजूद होता है, जो रोगाणु विरोधी होता है और दर्द के निवारण में सहायक होता है।   
 
इलायची, एनोरेक्सिया और अस्थमा जैसी सांस से संबंधि‍त अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है। 
 
3 इलायची, पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है, जिससे अम्ल बढ़ने के कारण पेट फूलने जैसी समस्याओं में लाभ होता है। 
 
4 इलायची पाचन तंत्र की समस्त गतिविधि‍यों को मजबूत करती है, जिससे भूख भी बढ़ती है।
 
5 सीने में जलन होने एवं गैस से संबंधित समस्याएं होने पर भी इलायची बेहद लाभदायक होती है।
 
इलायची में पाए जाने वाले अनुत्तेजक तत्व, शरीर के विभिन्न अंगों एवं जोड़ों में अकड़न की समस्या को भी दूर करते हैं। 
 
7 इसके अलावा प्रतिदिन इलायची का सेवन, कई तरह की बीमारियों से शरीर की रक्षा करने में सहायक होता है।
अगला लेख
हर बीमारी दूर करेगा मेथीदाना, अजवाइन और काली जीरी का ये मिश्रण, ये रहे 10 जादुई फायदे