Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Benefit Of Silver

चांदी के बर्तन में खाने से मिलेंगे 5 बेशकीमती लाभ

Silver
पुराने समय से ही सोने और चांदी में खाने की परंपरा रही है, राजघरानों में आज भी खाने के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग होता है। आज भी छोटे बच्चों को चांदी के गिलास, कटोरी और चम्मच में रखकर खाना खिलाया जाता है, लेकिन क्यों ? जानिए चांदी के बर्तन में खाने के 5 खास फायदे - 

1 चांदी का सबसे बड़ा फायदा य‍ह है कि यह शरीर में ठंडक बनाए रखती है जिससे शरीर का तापमान नियंत्र‍ित बना रहता है। यही कारण है कि जिन लोगों को गुस्सा अधिक आता है उन्हें चांदी के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
2 चांदी हमेशा बैक्टीरिया फ्री एवं संक्रमण रहित होती है इसलिए इसके बर्तनों का प्रयोग हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है और शुद्धता प्रदान करता है। चांदी शुद्धता का प्रतीक है।

3 जब भी आप खाने को गर्म करते हैं, बर्तन संबंधी धातु उस खाने के साथ मिश्र‍ित होकर आपके शरीर में प्रवेश करती है। जब आप चांदी के बर्तन का उपयोग करते हैं तो चांदी के तत्व आपके शरीर में प्रवेश करते हैं जो बेहद फायदेमंद होते हैं।

4 चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है। वहीं चांदी के बर्तनों का प्रयोग पित्त बढ़ने की समस्या या पित्त दोष को दूर करने में बेहद प्रभावी होता है।
5 चादी के बर्तन में भोजन करना दिमाग के तलिए फायदेमंद होता है। यह दिमाग को शांत रखकर याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है एवं आंखों की समस्याओं से निजात दिलाता है।
ये भी पढ़ें
मनु की मम्मा का इंदौर....