sundarkand
Wed, 5 Aug 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Benefit Of Eating By Hand

हाथ से खाने के 5 फायदे, जरूर जानिए

हाथ से खाना
खाना खाते वक्त हाथ खराब न हों, और आप सलीके से खा सकें इसके लिए आज चम्मच यानि स्पून एक जरूरी माध्यम है। लेकिन फिर भी हाथ से खाने का मजा ही कुछ और होता है। सिर्फ मजा ही नहीं जनाब, हाथ से खाने के फायदे भी कुछ और ही हैं, जो शायद आप नहीं जानते। तो फिर बिना देर किए जान लीजिए, ये फायदे - 
 
1 चम्मच से खाना खाने के बजाए अगर हम हाथ से खाना खाते हैं तो मुंह नहीं जलता क्योंकि चम्मच का तापमान खाने के अनुसार बदलता हैऔर इसका पता हमें नहीं चलता, जबकि हाथ से खाना खाते वक्त हमें तापमान का आभास होता है।
 
2 जब हम हाथ से खाना खाते हैं तब उंगुलियां और हाथ के उंगूठे आपस में मिलने से जो मुद्रा बनती है, उसके कारण शरीर में विशेष रूप से ऊर्जा पैदा होती है जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायक है।


हाथ से खाना खाते समय हम हाथ धोने पर विशेष ध्यान देते हैं, जबकि चम्मच से खाना खाते वक्त हम रखा हुआ चम्म्च प्रयोग करते हैं, जिसमें जीवाणुओं की उपस्थिति की संभावना अधिक होती है।
 
4 जब हम हाथ से खाना खाते हैं, तो हमारे शरीर में पंचतत्वों का संतुलन सही होता है, जबकि चम्मच से खाना खाने पर यह लाभ हमें नहीं मिल पाता।  
 
5 हाथ से खाना खाना स्पर्श चिकित्सा समान है। इसमें हमारे हाथ, मुंह, पेट और दिमाग में भी एक तरह का संबंध बनता है शरीर के आंतरिक संकेतों के जरिए ही खाना पचता है। इससे शरीर सुपोषित होता है। 
ये भी पढ़ें
ये 5 लक्षण नजर आएं, तो आपको टायफाइड है