1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. getting rid of enlarged nose hair

नाक के बढ़े हुए बाल करते हैं शर्मिंदा, तो इन तरीकों से पाएं निजात

nose hair
नाक के बालों की हमारी सेहत के लिए बहुत अहम भुमिका होती है, ये बाहरी धूल, कीटाणु और गंदगी को नाक के रास्ते से हमारे फेफड़ों तक जाने से रोकते है। लेकिन कई बार इनकी ग्रोथ इतनी बढ़ जाती है कि कुछ लोगों में ये नाक से बाहर तक भी दिखाई देने लगते हैं, जो कि शर्मिंदा करने के लिए काफी है। हालांकि ऐसा पुरुषों में अधिक होता है। इन 4 तरीकों से आप नाक के बड़े हुए बालों से निजात पा सकते हैं -
 
1. इलेक्ट्रिक शेवर - लड़के और पुरुष इन दिनों शेविंग करने के लिए इलेक्ट्रिक शेवर का भी इस्तेमाल करते है। इससे आप नाक के बालों को ट्रीम कर सकते हैं।

 
2. कैंची - सभी के घर में आसाने से मिल जाने वाली कैंची का इस्तेमाल भी नाक के बालों को ट्रीम करने के लिए किया जा सकता है।
 
3. वैक्सिंग - कई लोग नाक के बड़े हुए बालों से निजात पाने के लिए नोज वैक्सिंग भी कराते हैं। आप भी चाहे तो इसे आजमाकर देख सकते हैं।
 
4. लेजर ट्रीटमेंट - यदि आपको स्थायी रूप से नाक के बड़े हुए बालों से निजात पाना है, तो आप लेजर ट्रीटमेंट करा सकते हैं। इसे करवाने से पहले आप इस ट्रीटमेंट से होने वाले फायदे, नुकसान अच्छी तरह से पता करके ही इसे करवाएं।
 
 
अगला लेख
Shani transit in Sagittarius 2019 : शनिदेव देंगे अब राहत, जानिए मार्गी शनि का आप पर क्या होगा असर