सम्बंधित जानकारी
- हड्डियों को बनाना है बलवान और कब्ज को करना है साफ, तो जानिए घी के अनमोल नुस्खे
- माइग्रेन के असहनीय दर्द में राहत दिलाए ये 5 उपाय, जरूर आजमाएं
- डाइट में शामिल करें सोयाबीन, सेहत के अलावा सुंदरता के लिए भी है बेमिसाल
- फूड पॉइजनिंग हो जाए तो घबराएं नहीं, अपनाएं ये 5 असरदार उपाय
- क्या आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं? तो अपनाएं सेब के सिरके का ये कारगर नुस्खा
Home remedy for baldness l बिना साइड इफेक्ट के गंजेपन से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 5 उपाय
गंजेपन की समस्या पुरुषों में ज्यादा पाई जाती है। कई बार तो बेहद कम उम्र में ही कई पुरुषों के बाल बहुत अधिक झड़ने लगते है और धीरे-धीरे कुछ हिस्से के बाल पूरी तरह से गायब होने लगते है, वही कई बार पूरे सिर में ही गंजापन आ जाता है। आइए, आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाकर आप गंजेपन की समस्या को कुछ हद तक रोक सकते है -
1. हरे धनिये के रस से नियमित अपने सिर की मालिश करें।
2. आप आंवला पॉवडर में नारियल या चमेली का तेल मिलाएं और इस मिश्रण से सिर पर मालिश करें। ये उपाय भी गंजेपन से छुटकारा पाने में मददगार साबित होगा।
3. आंवले का नियमित किसी भी रूप में सेवन करें।
4. अनार के दानों, पत्तों और छिलकों को एक साथ पीस लें। अब इस पेस्ट में सरसों का तेल मिलाएं और इसे हल्की आंच पर पकाएं। जब सब चीजें पक जाएं और तेल बच जाए, तो इसे छान कर रख लें। अब इस तेल को नियमित रूप से बालों में लगाएं। इससे भी मदद मिलेगी।
5. नीम के तेल की 4-4 बूंदें नाक के दोनों छेदों में नियमित एक माह तक डालें।
