1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Diwali Health Tips For Diabetic Patient

अगर आप शुगर पेशेंट हैं, तो दिवाली पर आपके लिए 5 खास हेल्थ टिप्स

डायबिटीज
त्योहार कोई भी हो मिठाईयां और पकवान शुरुआत से ही इनका हिस्सा रहे हैं। अब मिठाईयां घर में होंगी तो आप खाएंगे भी और इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा ही। लेकिन तब जरा मुश्किल हो जाती है जब आप डायबिटीज या फिर अन्य सेहत समस्या से ग्रस्त हों। ऐसे में हम बता रहे हैं हेल्दी दिवाली मनाने के 5 टिप्स - 
 
1 दीपावली पर पकवान से बिल्कुल पहरेज न करें, लेकिन इनकी मात्रा और आप जो भी खा रहे हैं उसमें कहीं आप ज्यादा केलोरी तो नहीं ले रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखें।  
 
2 बाजार की मिठाईयों से दूरी बेहतर है क्योंकि इसमें होने वाला शुगर की मात्रा का आपको अंदाजा नहीं होता। हां शुगर फ्री मिठाईयां लेकर आए हैं तो ठीक है, लेकिन इसमें भी कोताही रखें। 
 
3 घर पर बनी मिठाईयां बेहतर हो सकती हैं अगर आप इसमें आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल न करें और शुगर फ्री से तैयार की गई मिठाईयां और भी अच्छी रहेंगी।
 
4 पकवान और मिठाईयों के दौर में अपनी दवाईयों को बिल्कुल न भूलें। सही समय पर दवाएं लें और हेल्दी फैट व ओमेगा 3 वाली चीजें जैसे - अलसी, ग्रीन सलाद, बादाम, सालमन, टूना आदि आप ले सकते हैं। करेले का जूस का सेवन आपके शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है।
 
5 एक्सरसाइज करना जरूरी है इसे बिल्कुल न भूलें। नि‍यमित तौर पर एक्सासाइज करना केलोरी बर्न करने में भी मददगार होगा और शगर लेवल को भी नियंत्रित रखेगा इसलिए इसमें कोताही न करें।
अगला लेख
पटाखों से हो सकती है ये 11 बीमारियां, इनसे बचने के लिए रखनी होंगी 13 सावधानियां