1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. disadvantages of drinking too much cold water

फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी पीने के शौकीन हैं? तो इससे होने वाले नुकसान भी जान लीजिए

Chilled Water Side Effects In Hindi
कई लोगों को फ्रिज में रखा अत्यधिक ठंडा पानी पीने की आदत होती है। अगर आप भी उन्हीं में से है जिन्हें सामान्य तापमान का पानी नहीं भाता और बहुत ठंडा पानी पीना ही अच्छा लगता है, तो आपको अत्यधिक ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान भी पता होने चाहिए -
 
1 फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इसका एक बड़ा कारण यह है कि फ्रिज में पानी कृत्रिम तरीके से सामान्य से अत्यधिक कम तापमान पर होता है, जो नुकसानदायक है।
 
2 फ्रिज का एकदम ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है जिससे वह अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप सुबह ठीक से पेट साफ नहीं हो पाता, और मल पेट में ही रह सड़ता है।
 
3 इस पानी को पीने से लंबे समय का कब्ज हो सकता है, जिससे आपका पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।
 
4 अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत पर सीधा पड़ता है। यह आपकी ध़ड़कनों को कम भी कर सकता है।
 
5 फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स गले, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग होना बेहद आम बात है।

अगला लेख
70 फीसदी महिलाओं को कभी न कभी होता है यूरीन इंफेक्शन, जानिए इससे राहत पाने के जबरदस्त उपाय