• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. diabetes symptoms
Written By

Diabetes Symptoms: त्वचा पर दिखने लगते हैं डायबिटीज के ये 5 संकेत

diabetes symptoms
Diabetes Symptoms : भारत में डायबिटीज के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। आज के समय में डायबिटीज एक जानलेवा बीमारी बन गई है। इस बीमारी के कारण शरीर के सभी अंग प्रभावित होने लगते हैं। साथ ही शरीर कमज़ोर होने लगता है। डायबिटीज होने पर शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होने लगती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है। साथ ही डायबिटीज भी कई प्रकार की होती है जिससे टाइप 1, टाइप 2 और टाइप 3 की केटेगरी में बांटा गया है। डायबिटीज के शुरुआती लक्षण आप अपनी त्वचा पर भी देख सकते हैं। (high sugar level symptoms on skin)
 
1. त्वचा काली पड़ना : डायबिटीज होने पर अक्सर कई लोगों की गर्दन या अंडरआर्म काले पड़ने लगते हैं। शरीर में शुगर लेवल के अधिक होने से त्वचा काली होने लगती है। साथ ही त्वचा में सही मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होता है इसलिए शरीर में गर्दन और अंडरआर्म जैसे अंग काले होंगे लगते हैं। दरअसल खून में शुगर के अधिक लेवल के कारण खून की गुणवत्ता प्रभावित होने लगती है।
 
2. मोटी या सख्त त्वचा : अक्सर डायबिटीज में त्वचा मोटी और सक्त होने लगती है। आपके हाथों के पीछे उंगली की त्वचा सख्त होना और हाथ हिलाने में मुश्किल आना भी हो सकती है। साथ ही अंडरआर्म, गर्दन, कंधे या कमर के ऊपर भी त्वचा का सख्त होना डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।
diabetes symptoms
3. छाले होना : अक्सर पानी की कमी के कारण या डाइजेशन सही न होने के कारण मुंह में छाले हो जाते हैं। यह एक समस्या है लेकिन त्वचा पर छाले होना, डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को जूते पहनने पर पैरों में आसानी से छाले हो जाते हैं। साथ ही अचानक भी त्वचा पर छाले होना बढ़ती शुगर के लक्षण हो सकते हैं।
 
4. स्किन इन्फेक्शन होना : डायबिटीज होने पर स्किन इन्फेक्शन की समस्या होने लगती है। इस समस्या में त्वचा पर लाल रेशेस होना, खुजली होना या छाले होने जैसी समस्या होने लगती है। खून में शुगर की मात्रा बढ़ने से खून दूषित हो जाता है। खून साफ न होने के कारण कई तरह के स्किन इन्फेक्शन होने लगते हैं।
 
5. घाव न भरना : डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या बहुत सामान्य पर गंभीर होती है। डायबिटीज होने के कारण घाव ठीक से नहीं भरते हैं। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण शरीर में ठीक से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता है इसलिए घाव जल्दी और आसानी से नहीं भरते हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण नज़र आते हैं तो आप डॉक्टर से जांच करवाएं। साथ ही अगर आपको डायबिटीज है तो नियमित रूप से डायबिटीज का चेकअप करते रहें। 
ये भी पढ़ें
पुस्तक भारतनामा- एक समीक्षा