सम्बंधित जानकारी
- Summer Health Tips : गर्मियों में इन 5 तरह के ड्रिंक्स से शरीर रहेगा फुर्तीला
- प्रोटीन पाउडर लेते हैं, तो पहले जान लीजिए इसके 5 साइड इफेक्ट
- हाइपरएसिडिटी में क्या खाएं, क्या न खाएं? जानिए 4 सटीक उपाय
- World Digestive Health Day 2020 : कब और कैसे हुई विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत, जानिए क्या करें उपाय
- Health Tips : गर्मियों में स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है दही, जानिए 10 सेहत और सौंदर्य लाभ
Mattha Peene Ke Labh | छाछ या मट्ठा के पीने के 10 फायदे
गाय के दूध से घी, दही, मक्खन और छाछ बनती है। आजकल तो इससे बिस्किट भी बनाए जाते हैं और भी न जाने क्या क्या बनाया जा रहा है। गर्मी में गाय के दूध का दही और छाछ बहुत ही लाभदायक होता है। आओ जानते हैं छाछ पीने के 10 फायदे।
1. छाछ पीने से पेट की गर्मी हट जाती है और पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है।
2. नींद न आने से परेशान रहने वाले लोगों को दही व छाछ का सेवन करना चाहिए।
3. छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, साथ ही लैक्टोज शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे आप तुरंत ऊर्जावान हो जाते हैं।
4. अगर कब्ज की शिकायत बनी रहती हो तो अजवाइन मिलाकर छाछ पीएं।
5. पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर छाछ लस्सी बनाकर पीएं।
6. जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है, उन्हें रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए।
7. यदि आप डाइट पर हैं तो रोज एक गिलास मट्ठा पीना न भूलें। यह लो कैलोरी और फैट में कम होता है।
8. बटर मिल्क अर्थात छाछ में विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाए जाते हैं, जो कि शरीर के पोषण की जरूरत को पूरा करता है।
9. यह स्वस्थ पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरा होता है, जो कि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मिनरल माना जाता है।
10. गर्मी में छाछ पीने से लू नहीं लगती। लग जाए तो छाछ पीना शुरू कर दें।
