सम्बंधित जानकारी
- डायबिटीज के मरीज होकर भी रख रहे हैं नवरात्रि में व्रत? तो इन 7 बातों का रखें ख्याल
- Navratri 2019: नवरात्रि में इन तरीकों से बढ़ते वजन को करें कम
- नवरात्रि में Garba कर रहे हैं तो Diet chart के ये 11 Steps जरूर जानें
- Navratri health tips : नवरात्रि में व्रत के दौरान रखें Health का भी ख्याल, 5 Tips जरूर जानें
- नवरात्रि खानपान 2019 : नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और कैसे खाएं, पढ़ें 10 Interesting Ideas
Maha Gauri Mata : नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को लगाएं नारियल का भोग, होंगे ये फायदे
नारियल एक ऐसा फल है जो पूजा में जितना महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इतना ज्यादा फायदेमंद कि जानकर आपको हैरानी होगी। विटामिन और मिनरल से भरपूर होने के कारण नारियल एक सुपरफूड है जो आपकी सेहत समस्याओं को दूर करने में मददगार है।
इसमें ऐसे कई पोषक तत्व हैं जो आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। आइए जानते हैं कितने फायदे देता है नारियल का प्रयोग -
1 गर्मी को खत्म करता है - शरीर या पेट में बढ़ रही गर्मी को कम करने के लिए नारियल खाना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसके लिए नारियल पानी या नारियल क्रश भी ले सकते हैं जो गजब का असर दिखाएगा।
2 भरपूर नींद - तनाव भरी जिंदगी में नींद नहीं आने की समस्या आजकल आम होती जा रही है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद नारियल का एक टुकड़ा जरूर खाएं। फिर देखिए कैसे नींद आती है।
3 पाचन होगा बेहतर - फाइबर से भरपूर कच्चा नारियल आपके पाचन तंत्र को बेहतर कर कब्ज जैसी समस्या को खत्म करेगा, जिससे पेट अच्छी तरह साफ होगा।
4 वजन होगा कम - रोजाना कच्चे नारियल का सेवन न केवल आपकी भूख को कंट्रोल कर मेटाबॉलिज्म को बेहतर करेगा, बल्कि शरीर में जमे अतिरिक्त वसा को भी जलाने में मदद करेगा।
5 दिल रहेगा दुरुस्त - नारियल सैचुरेटेड फैट से भरपूर है, इसलिए अगर आप रोजाना नारियल का एक टुकड़ा खाते हैं, तो यह अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखेगा और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेगा कंट्रोल में रहेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा आपके दिल को होगा।
