suvichar
Tue, 27 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Holi Disease Including Skin Cancer

रंगों से त्वचा का कैंसर! जानें 4 अन्य बीमारियां

holi in hindi
रंगों के त्योहार पर कुछ स्वासथ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा आपको केमिकल युक्त रंगों से विशेष रूप से परहेज करना चाहिए, वरना आप हमेशा के लिए इन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जानिए कौन सी हैं यह बीमारियां - 

1  अगर आप दमा के मरीज है या सांस संबंधी समस्याएं आपको होती है, तो सूखे रंगों से होली खेलना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रंगों के संपर्क में कम आएं। 

 
2 गलती से भी ये रंग आपकी आंखों में चले गए, तो यह बड़ी समस्याएं भी खड़ी कर सकते हैं। यह न केवल आंखों को नुकसान पहुंचाएंगे बल्कि सिर और दिमाग को भी प्रभावित करेंगे।
 
3 रंगों से त्वचा पर होने वाली एलर्जी से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे बचने के लिए होली खेलने से पूर्व ही तैयारी करें और चिकनाई का प्रयोग जरूर करें। वहीं रंग छुड़ाते समय भी सुरक्ष‍ित तरीके आजमाएं।होली पर ये 5 चीजें बिगाड़ सकती हैं सेहत

4 अगर भांग का सेवन करते हैं, तो आपके सिर में दर्द, सिर भारी होना लाजमी है। इसका असर जल्दी खत्म नहीं होता और जब तक इसका असर खत्म होगा, यह आपके दिमाग को प्रभावित करेगा।

5 केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से त्वचा का कैंसर भी हो सकता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप बेहद सुरक्ष‍ित रंगों का इस्तेमाल करें और गलत रंगों के प्रयोग से बचें। 
ये भी पढ़ें
सेहत और ब्यूटी के लिए, रंगपंचमी पर 10 सावधानियां