1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 health benefits of eating soaked walnuts

Walnut Benefits : पानी में भीगे हुए अखरोट खाकर इन 5 बीमारियों को करें कंट्रोल

भीगी हुई अखरोट खाने के फायदे
ठंड का मौसम अन्‍य मौसम के मुताबिक सुहावना होता है। अन्‍य मौसम के मुकाबले इस मौसम तला भुना कम और पौष्टिक और हेल्‍दी चीजें अधिक खाते हैं। साथ ही इस सीजन में हरी सब्जियां भी बहुत सारी आती है जिनका सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। लेकिन ठंड में सबसे अधि‍क ड्राई फ्रुट्स यानी सूखे मेवे बहुत अधिक खाते हैं। लेकिन उन्‍हें पानी में भिगोकर खाने से अधिक लाभ मिलता है। तो आइए जानते हैं ठंड में अखरोट को पानी में भिगोकर खाने के फायदे -

1. डायबिटीज का खतरा कम करें - अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो भीगे हुए अखरोट का सेवन करें। रोज 2 अखरोट का सेवन करना पर्याप्‍त है। इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही खुगर लेवल भी सामान्‍य रहता है।

2. पाचन शक्ति बढ़ाएं - कहते हैं ड्राई फ्रूट सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि वह भारी होते हैं। इसलिए कुद ड्राईफ्रुट्स है जिन्‍हें गलाकर खाते हैं। जैसे बादाम, अंजीर और अखरोट। इसलिए गलाकर खाने के लिए कहा जाता है। अखरोट में फाइबर भरपूर होता है। जिससे आपके पाचनतंत्र की प्रक्रिया बेहतर होती है। ठंड में बहुत अधिक वॉक नहीं करते हैं इसलिए इसका सेवन करना बेहतर होगा। साथ ही कब्‍ज की समस्‍या से भी राहत मिलेगी।

3.हड्डियों को बनाएं मजबूत - जिनकी हड्डियां कमजोर हो चुकी है उन्‍हें अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। गर्म कपड़े पहनना, मालिश करते रहना। इसके लिए अखरोट में मौजूद जरूरी न्‍यूट्रीशन और पोषक तत्‍व हड्डी और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। इसके अलावा दांत में हो रहे दर्द में भी आराम मिलेगा। दरअसल, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जिससे सूजन दूर होती है।

4. वजन कम करने में मदद करें - अखरोट के सेवन से वजन कम होता है। इसमें प्रोटीन और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिजम बढ़ता है। शोध में भी यह साबित हो चुका है कि यह वजन कम करने के साथ ही उसे कंट्रोल करके रखता है। क्‍योंकि उसमें फाइबर की मात्रा होती है।

5.तनाव को दूर करें - ठंड और बारिश में तनाव अधिक बढ़ता है। क्‍योंकि आपके शरीर को धूप नही मिलती है। जिससे बॉडी से मेलाटोनिन नामक केमिकल कम होता है। इंसान की नींद बेहद कम हो जाती है। इसके बाद वह अन्‍य बीमारियों के चपेट में आता है। जैसे बीपी बढ़ना, तनाव होना, चिढ़चिढ़ापन होना। इसके लिए ठंड में हर दिन  2 अखरोट का सेवन जरूर करें। इसमे मेलाटोनिन होता है जो सूर्य की अनुपास्थिति में आपको मदद करता है। साथ ही इसमे ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। जो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। 
अगला लेख
Home Remedies for Blocked Nose : ठंड में बंद नाक को मिनटों में खोले, जानिए 5 सरल उपाय