गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 benefits of soaked walnuts
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (18:37 IST)

Health Tips : रोज 2 भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

Health Tips : रोज 2 भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ - 5 benefits of soaked walnuts
एक अच्‍छी सेहत के लिए कई बार उन चीजों का भी सेवन करना पड़ता है जो अच्‍छी नहीं लगती है। जी हां, पानी में भीगे हुए अखरोट का स्‍वाद आपको शायद ही अच्‍छा लगें लेकिन इसका सेवन करने से कई सारे लाभ मिलते हैं। बता दें कि अखरोट में प्रोटीन, वसा, विटामिन बी ई, बी6, कैल्शियम, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, मैग्‍नीशियम, फॉस्‍फोरस, सेलेनियम पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास में भी काफी मदद मिलती है। एक्‍सपर्ट के मुताबिक रोज 2 भीगे अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे तनाव कम होता है। आइए जानते हैं भीगे अखरोट खाने के 5 अचूक लाभ। 
 
1. कैंसर से बचाव - कैंसर बहुत गंभीर बीमारी है जिसमे इंसान का पूरा शरीर टूट जाता है। इस बीमारी से बचाव के लिए अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। शोध के मुताबिक रोज सुबह, रातभर भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से कैंसर का खतरा टल जाता है। इसे अपने दैनिक नियम का हिस्‍सा बना लें। 
 
2. दिल का रखें ख्‍याल - दिल की बीमारी या आशंका होने पर भीगे अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही आर्टरी डिजीज का खतरा भी कम होता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, एंटऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। 
 
3. तनाव करे कम - भागती जिंदगी में युवा वर्ग भी तनाव की चपेट में आ रहे हैं। इसका सेवन करने से दिमाग शांत रहता है। साथ ही डिप्रेशन और स्‍ट्रेस से भी लड़ने में मदद करता है। जब तनाव होता है तो इंसान के मूड स्विंग भी बहुत अधिक होते हैं। इसलिए इन सभी से बचने के लिए रोज भीगे बादाम खाएं। 
 
4. बेहतर नींद - नींद की कमी से इंसान को हाई बीपी की समस्‍या का सामना करना पड़ता है। साथ ही नींद पूरी नहीं होने पर सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। इसका सेवन करने से मेलाटोनिन हॉर्मोन बढ़ता है। जिससे आपको नींद अच्‍छी आएंगी। 
 
5. बालों को बनाए A1 - जी हां, अगर आपके बाल, ड्राई, बेजान, रूखे नजर आ रहे हैं तो अखरोट का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन बी 7 एंटी-एजिंग लक्षणों को धीमा करने में मदद करेगा। बालों का झड़ना, रूखापन भी कम होता है और बालों को जड़ से मजबूत करेगा। 
 
ये भी पढ़ें
राजनीति निगेटिव चलेगी पर मीडिया पॉजिटिव चाहिए!