गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 benefits of hand washing during the Corona
Written By

Global Hand washing Day : कोरोना काल में हाथ धोने के 5 फायदे आपको जानना ही होंगे

Global Hand washing Day : कोरोना काल में हाथ धोने के 5 फायदे आपको जानना ही होंगे - 5 benefits of hand washing during the Corona
कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए अपने हाथों को समय-समय पर धोना बेहद जरूरी हैं। ताकि कोरोना की चपेट में आने से बचा जा सकें। अगर हाथ धोने में लापरवाही बरती जाएं तो बीमारियों की चपेट में आने में देर नहीं लगती। 
 
यदि आप समय-समय पर अपने हाथों को साफ नहीं करते हैं, तो संक्रमण की चपेट में आसानी से आ सकते है, इसके साथ ही रोगाणु परिजनों और मित्रों तक भी पहुंच सकता हैं। उचित समय पर यदि हाथ धोया जाएं तो इससे श्वास संबंधित बीमारियों को भी रोका जा सकता है। कोरोनावायरस से दूरी बनाएं रखनी है, तो हाथ धोने की आदत डालनी जरूरी हैं। इसलिए आप अपने हाथों को साफ करते रहें।

आइए जानते है कब-कब आपको हाथ धोना चाहिए।
 
भोजन करने से पहले और बाद में अच्छी तरह से साबून से हाथ धोने चाहिए।
किसी चीज को हाथ लगाने के बाद अपने हाथों को साबून से या हैंड वॉश से धोना चाहिए।
शौचालय का उपयोग करने के बाद हाथों को धोना चाहिए।
जब हाथ मैले यानी की गंदे हो जाएं तो हाथों को साबून से अच्छी तरह साफ करना चाहिए।
छींकने या खांसने के बाद हाथों को जरूर धोएं।
मोबाइल फोन, पर्स या किसी अन्य चीज को हाथ में पकड़ने के बाद अपने हाथों को साफ करें। बिना हाथों को साफ किए चेहरे, आंखों पर टच न करें।
पैसों की लेन-देन करते समय।
दरवाजे की कुंडी को छुने के बाद।
कार के गेट या स्टीयरिंग को हाथ लगाने के बाद हाथों को साफ करना चाहिए।
 
कोरोना काल में हाथ धोने के 5 फायदे 
 
वैसे भी कोरोना काल में हाथ धोना कितना जरूरी है हम सभी इससे वाकिफ है। वहीं यदि आप हाथ धोते रहते है, तो आंखों के इंफेक्शन से बच सकते हैं, क्योंकि बदलते मौसम में अक्सर लोगों को आंखों के इंफेक्शन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे आंखों में जलन, आंखों में घुहरी होना, आंखों का लाल होना होता है। ऐसे में अगर हमेशा आंखों पर हाथ धोकर ही लगाएं, तो आई इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
 
अगर आप समय-समय पर अपने हाथों को साफ रखते है, साबून से धोते रहते हैं। तो डायरिया, पेट संबंधी बिमारियों से आप दूर रह सकते है। क्योंकि गंदे हाथों से खाना खाने की वजह से आपको पेट संबंधी बिमारियों का खतरा हो सकता हैं।
 
अगर दिन में खाना खाने से पहले और खाने के बाद हाथ अच्छी तरह धोया जाएं। किसी भी चीज को छूने के बाद हाथ धोया जाएं तो, इसके अलावा नित्य कर्म करने के बाद हाथ धोने से अपने शरीर को बीमार करने वाले बैक्टीरिया को खुद से आसानी से दूर रख सकते हैं।
 
कोरोना काल में यदि आप अपने हाथों को  अच्छी तरह से साफ रखते है, तो त्वचा संबंधी परेशानियों से भी आप बच सकते है। क्योंकि गंदे हाथों से चेहरे पर हाथ लगाने से बीमारी का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही चेहरे पर मुंहासें होने की समस्या भी पैदा होती हैं।
 
छींक या खांसी आने के बाद हाथ धोते हैं, तो सांस संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता हैं।