1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 3 Health benefits of raksha sutra

स्वास्थ्य के लिए क्यों अच्छा है रक्षासूत्र? जानिए इसे बंधवाने के 3 सेहत फायदे

healthcare tips for rakshabandhan
भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार, इस दिन बहनें अपने भाइयों की बाईं कलाई पर राखी यानी कि रक्षासूत्र बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी व रक्षासूत्र बंधवाना सेहत के लिए भी अच्छा होता हैं। आइए, जानें रक्षासूत्र बंधवाने से सेहत को मिलने वाले 3 लाभ -
 
1. आयुर्वेद के अनुसार शरीर की प्रमुख नसें कलाई से होकर गुजरती है। कलाई पर रक्षासूत्र बांधने से त्रिदोष वात, पित्त और कफ का नाश होता है। इसके अलावा लकवा, डायबिटीज, हृदय रोग, ब्लड-प्रेशर जैसे रोगों से भी सुरक्षा मिलती है।
 
2. मनोवैज्ञनिक कारणों के मुताबिक रक्षासूत्र बांधवाने से व्यक्ति को किसी बात का भय नहीं सताता है। मानसिक शक्ति मिलती है, व्यक्ति गलत रास्तों पर जाने से बचता है, मन में हमेशा शांति व पवित्रता बनी रहती है।
 
3. आध्यात्मिक कारण के अनुसार कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधवा ने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश तथा लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। ब्रह्मा की कृपा से कीर्ति, विष्णु कृपा से सुरक्षा और महेश की कृपा से सभी दुर्गुणों का नाश होता है।

 
अगला लेख
Raksha Bandhan 2019 : चंद्रमा के रोगों से पी‍ड़ित हैं तो श्रावणी पूर्णिमा के दिन करें ये सटीक उपाय, पढ़ें शुभ मुहूर्त