1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. why aap leader gopal italia hits himself with belt

आप नेता गोपाल इटालिया ने क्यों बेल्ट से खुद को मारा?

gopal italia hits himself with belt
AAP leader hits himself : आम आदमी पार्टी नेता गोपाल इटालिया ने भाजपा शासित गुजरात में हुए विभिन्न अपराधों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में विफल रहने पर सोमवार को सूरत में एक सार्वजनिक सभा के दौरान अपना ही बोल्ट निकालकर खुद की पिटाई कर दी। मंच पर मौजूद नेता उन्हें कोड़े मारने से रोकने के लिए दौड़ते नजर आए।
 
मंच से माफी मांगते हुए आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ने हाल ही में अमरेली में एक पाटीदार महिला पर कथित तौर पर भाजपा नेता को बदनाम करने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की घटना का हवाला देते हुए अपनी पैंट की बेल्ट निकालकर खुद को मारा।
 
आप नेता द्वारा खुद की पिटाई देख सभा में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बहरहाल इटालिया ने इसे प्रायश्‍चित बताया। 
सभा को संबोधित करते हुए इटालिया ने कहा कि वह पीड़ितों के लिए कानूनी, सामाजिक और राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा के शासन में अधिकारियों और नेताओं के भ्रष्ट गठजोड़ ने लोगों के लिए न्याय पाना मुश्किल बना दिया है।
 
उन्होंने खुद को कोड़े मारने से पहले कहा कि गुजरात ने मोरबी सस्पेंशन ब्रिज ढहने, वडोदरा नाव पलटने की घटना, विभिन्न जगह अवैध शराब से हुई त्रासदियों, आग की घटनाओं और सरकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामलों जैसी कई घटनाएं देखी हैं, लेकिन मैं पीड़ितों को न्याय दिलाने में असमर्थ रहा हूं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बड़े नक्सली हमले के 7 घंटे बाद 20 किलो IED बरामद, बीजापुर पहुंचे CRPF DG