गुजरात के बनासकांठा में 500 लोगों ने पुलिस और वन अधिकारियों पर किया हमला, 47 घायल
गुजरात में बनासकांठा जिले के पडलिया गांव में शनिवार को 500 लोगों की भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के कम से कम 47 अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को बेहतर इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल भेजा गया।
500 लोगों की भीड़ ने पत्थरबाजी की और तीर-कमान का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला कर दिया। यह इलाका दांता तालुका में स्थित है, जो प्रसिद्ध तीर्थस्थल अंबाजी से करीब 14 किलोमीटर दूर है।
बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने मीडिया को बताया कि जब पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 क्षेत्र में नर्सरी और पौधरोपण का काम कर रही थी, तब उन पर हमला हुआ। Edited by : Sudhir Sharma