सम्बंधित जानकारी
- गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अहमदाबाद प्लेन हादसे में टूटे हॉस्टल का होगा निर्माण, 547 करोड़ की योजना का किया ऐलान
- गुजरात में लोकरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, GPS ट्रैकर और AI टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल, कच्छ की 6 सड़कें होंगी फोरलेन
- किसानों के हित में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला
- सूरत में जमनाबाई विद्यार्थी भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
- सूरत में जमनाबाई विद्यार्थी भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रौद्योगिकी के एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। पटेल ने गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के नए आपूर्ति केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र गुजरात के प्रौद्योगिकी परिवेश को और मजबूत करेगा तथा कृत्रिम मेधा (एआई), क्लाउड और डिजिटल बदलाव जैसे क्षेत्रों में राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए उच्च कौशल वाले रोजगार के अवसर सृजित करेगा।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “गुजरात नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरने के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति हेक्सावेयर की प्रतिबद्धता देखकर खुशी हुई।” यह केंद्र गिफ्ट सिटी स्थित प्रज्ञा-द्वितीय भवन की सातवीं और आठवीं मंजिल पर स्थापित किया गया है। इसे गुजरात के प्रौद्योगिकी परिवेश में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा, बीमा, विनिर्माण, खुदरा कारोबार, यात्रा और परिवहन समेत विभिन्न क्षेत्रों को डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी सेवाएं उपलब्ध कराती है। Edited by : Sudhir Sharma
