1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. Gujarat government takes big decision regarding hostel damaged in Ahmedabad plane crash

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अहमदाबाद प्‍लेन हादसे में टूटे हॉस्टल का होगा निर्माण, 547 करोड़ की योजना का किया ऐलान

Gujarat government takes big decision regarding hostel damaged in Ahmedabad plane crash
Ahmedabad Gujarat News : गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल जून में जिस हॉस्टल पर गिरकर प्लेन क्रैश हुआ था, जिसे काफी नुकसान पहुंचा था। अब गुजरात सरकार ने उस जल चुके कैंपस के हिस्से को फिर से बनाने के लिए 547 करोड़ रुपए की एक योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत कैंपस के उस हिस्से को फिर से बनाया जाएगा। पानसेरिया ने कहा कि यह कैंपस हेल्थकेयर में एक नए युग की शुरुआत करेगा और मेडिकल छात्रों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आएगा।
 
गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल जून में जिस हॉस्टल पर गिरकर प्लेन क्रैश हुआ था, जिसे काफी नुकसान पहुंचा था। अब गुजरात सरकार ने उस जल चुके कैंपस के हिस्से को फिर से बनाने के लिए 547 करोड़ रुपए की एक योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत कैंपस के उस हिस्से को फिर से बनाया जाएगा। पानसेरिया ने कहा कि यह कैंपस हेल्थकेयर में एक नए युग की शुरुआत करेगा और मेडिकल छात्रों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आएगा।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रफुल पानसेरिया का कहना है कि इस त्रासदी के दाग को मिटाने और एक अत्याधुनिक हेल्थकेयर और शैक्षणिक सुविधा वाला कैंपस बनाने के लिए गुजरात सरकार कुल 547 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह फ्लाइट कैंटीन की अतुल्यम बिल्डिंग से टकराई थी, जिसमें 4 हॉस्टल की इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा था।

पानसेरिया के मुताबिक, प्लेन क्रैश में क्षतिग्रस्त 'अतुल्यम 1 से 4'ब्लॉक, कैंटीन और सब-स्टेशन बिल्डिंग के मुआवजे के तौर पर टाटा एयरलाइंस स्वास्थ्य विभाग को 53.12 करोड़ देगी। इसमें 236 डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था होगी। छात्रों की रहने की सुविधा प्रभावित न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देश पर नई हॉस्टल बनाने की मंजूरी दी गई।
नया 'अतुल्यम 1 से 7' पीजी हॉस्टल 9 मंजिला आधुनिक रूप में बनाया जाएगा। पानसेरिया ने कहा कि हादसे वाली इस जगह को शिक्षा और स्वास्थ्य के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पानसेरिया ने कहा कि यह कैंपस हेल्थकेयर में एक नए युग की शुरुआत करेगा और मेडिकल छात्रों के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आएगा।
गौरतलब है कि अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का AI17 प्लेन क्रैश हुआ था। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, लेकिन टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा था।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें