गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात चुनाव
  4. Amit Shah on Gujrat election
Written By
Last Modified: सोमनाथ , शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (08:56 IST)

गुजरात में जो होगा उससे यूपी की कोई तुलना नहीं : अमित शाह

Amit Shah
सोमनाथ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेयर चुनाव में उनकी पार्टी की जीत की तुलना उससे करने जैसी नहीं जो कि गुजरात में 18 दिसम्बर को होने जा रहा है जब राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।
 
शाह ने गिर सोमनाथ जिले के सोमनाथ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का झंडा ऊंचा लहराया है।
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पिछले तीन महीने से चिल्ला रही है कि ‘कांग्रेस आवे छे’ (कांग्रेस आ रही है) जबकि उत्तर प्रदेश के लोगों ने कहा ‘कांग्रेस जाये छे' (कांग्रेस जा रही है)।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नुकसान ऐसा है कि भाजपा राहुल बाबा के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी नगर निगम की सभी सीटें यहां तक कि जीत गई। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उत्तर प्रदेश में हुआ है उसकी उससे कोई तुलना नहीं जो गुजरात में 18 दिसम्बर को होगा। 18 दिसम्बर को गतगणना के बाद भाजपा विजयी होकर उभरेगी और 150 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। (भाषा)