1. खबर-संसार
  2. »
  3. गुजरात चुनाव
  4. »
  5. समाचार

संप्रग सरकार मौत की सौदागर-आडवाणी

भाजपा आडवाणी चुनाव
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं बल्कि संप्रग सरकार 'मौत की सौदागर' है, जो आतंकवाद पर लगाम कसने में नाकाम साबित हुई है।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी की मौत के सौदागर से जुड़ी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आडवाणी ने कहा कि देश भर में विभिन्न घटनाओं में कई लोग मारे गए हैं। केन्द्र सरकार लोगों की जिंदगियों को सुरक्षा देने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने में नाकाम रही है।

कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश के बावजूद संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु को फाँसी नहीं दी गई है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें