1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. गुजरात
Written By भाषा
Last Modified: अहमदाबाद , शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012 (23:46 IST)

सोनिया गांधी गुजराती में बोलीं!

सोनिया गांधी
PTI
गुजरात के मतदाताओं से अपने मन के तार जोड़ने की कवायद के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को उनसे गुजराती भाषा में कहा कि वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

सोनिया ने कहा- ‘मारी आप सौ णे विनती छे हाथ णा निशान पर बटन दबावी णे कांग्रेस णे उम्मीदवारों णे जंघी बहुमति थी जितादो' (मैं आप सभी से अपील करती हूं कि ‘हाथ’ के निशान वाला बटन दबाकर सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाएं)।

गुजराती में सोनिया के इस भाषण पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। जब सोनिया ने गुजराती में पहले कुछ शब्द, ‘मारी आप सौ...’ बोले तो लोगों ने बहुत खुशी जाहिर की और उनका संबोधन खत्म होने तक उनकी तारीफ करते रहे। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें