1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 30 मार्च 2014 (17:06 IST)

'मोदी फॉर पीएम’ के लिए मेंहदी चौपाल

मोदी फॉर पीएम
FILE
नई दिल्ली। देश की आधी आबादी और लोकसभा चुनाव के परिणाम को काफी हद तक प्रभावित करने की क्षमता रखने वाली महिला मतदाताओं को अपने साथ लाने की पहल करते हुए भाजपा ‘मेंहदी’ को अपना हथियार बनाकर ‘मोदी फॉर पीएम’ के लिए मेंहदी चौपाल लगा रही हैं।

मेंहदी ब्रिगेड की संयोजक एकता भास्कर ने कहा कि यह विचार भाजपा नेता स्मृति ईरानी का है जिसके तहत मेंहदी के जरिए पार्टी से महिलाओं को जोड़ने की पहल की गई है। इसके तहत महिलाएं हाथों पर पार्टी का चुनाव चिह्न और मोदी उकेर रहीं हैं।

मेंहदी चौपाल का आयोजन बिहार, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली जैसे क्षेत्रों में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस कार्यक्रम को कुछ ही दिन पहले शुरू किया गया है। इसके जरिए देश की आधी आबादी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में इस बार कुल 81.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 47.6 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें