अजय राय : प्रोफाइल
FILE
अजय राय कांग्रेस के कोलास्ला क्षेत्र से विधायक हैं। अजय ने नरेंद्र मोदी को बाहरी (बनारस से बाहर का) और अरविंद केजरीवाल को भगोड़ा करार दिया था।
अजय ने अपने बयान में यह भी कहा था कि बनारस 'हर-हर महादेव' की नगरी है, यहां 'हर-हर मोदी' नहीं चलेगा। अजय राय ने अपनी राजनीतिक जीवन में कई पार्टियों का दामन थामा और छोड़ा है।
अजय राय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1996 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़कर की थी, जिसमें उन्हें विजय प्राप्त हुई थी। अजय ने 2009 में भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। 2009 में उत्तप्रदेश राज्यसभा चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में लड़ा।
