• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव महारथी
  6. आशुतोष
Written By WD

आशुतोष

Ashutosh, | आशुतोष
FILE
आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व टीवी जर्नलिस्‍ट आशुतोष का जन्‍म 1965 में उत्‍तरप्रदेश के मिर्जापुर में हुआ था। उनके पिता आयकर विभाग के कर्मचारी थे।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्‍नातक करने के बाद उन्‍होंने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी दिल्‍ली से दर्शनशास्‍त्र में स्‍नातकोत्‍तर की डिग्री हासिल की और इसके पश्‍चात सोवियत स्‍टडीज में एमफिल किया।

अपने जर्नलिज्‍म करियर की शुरुआत उन्‍होंने 'आज तक' के एंकर के रूप में की, जहां उन्‍होंने लगभग 10 वर्षों तक काम किया। इसके बाद उन्‍होंने आईबीएन 7 और टीवी 18 समूह के लिए काम किया।

9 जनवरी 2014 को आम आदमी पार्टी में सम्‍मिलित होने के साथ आशुतोष ने राजनीति में पर्दापण किया। आशुतोष लोकसभा चुनाव 2014 में आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चांदनी चौक क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। आशुतोष 2012 में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ़ अन्‍ना हज़ारे की मुहिम पर पुस्‍तक भी लिख चुके हैं।