सम्बंधित जानकारी
- Ganga dussehra 2024 : मां गंगा की 3 रोचक पौराणिक कथाएं
- Ganga dussehra 2024: गंगा दशहरा और गंगा सप्तमी में क्या अंतर है?
- Ganga dussehra 2024: गंगाजल के कब-कब और क्या-क्या होते हैं उपयोग
- गंगा दशहरा तभी सही तरह से मनेगा जब सफल होगा 'गंगा जल संवर्धन अभियान'
- 100 साल बाद गंगा दशहरा पर 4 अद्भुत संयोग, कर लें गंगा स्नान और पूजा, 10 तरह के पापों से मिलेगी मुक्ति
Ganga Dussehra Aarti: गंगा दशहरा पर करें यह पवित्र आरती
Highlights
गंगा दशहरा की आरती।
मां गंगा की पवित्र आरती।
गंगा दशहरा के दिन कौनसी आरती करें।
Aarti Ganga Dussehra : इस वर्ष गंगा दशहरा पर्व 16 जून 2024, रविवार को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना गया है। और गंगा नदी को देवी मां का दर्जा दिया गया है। हर साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा मैया स्वर्ग से उतरकर पृथ्वी पर आईं थीं। आइए जानें मां गंगा की पावन आरती :
गंगा दशहरा के पावन पर्व पर घर में करें यह पवित्र आरती-
गंगा मां की आरती : Ganga Dussehra Aarti
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता...
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता...
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता...
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता...
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता...
ॐ जय गंगे माता...।।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
