सम्बंधित जानकारी
- रोचक पौराणिक कथा : जब भगवान विष्णु अपने विवाह में श्री गणेश को नहीं ले गए
- क्यों कहते हैं गणपति बप्पा मोरिया... यहां पढ़ें दिलचस्प राज...
- यह 11 तरह के विशेष गणपति जगाते हैं सोया हुआ भाग्य, जानिए कैसे गणेश हैं शुभ आपके लिए
- श्री गणेश महोत्सव के 10 दिन तक कौन सा भोग लगाएं, जानिए राशि अनुसार 12 मंत्र और 12 प्रसाद
- मिट्टी के गणेश नहीं हैं, मिट्टी की प्रतिमा है... ध्यान दीजिए...
पारद गणेश प्रतिमा का क्यों है विशेष महत्व, जानें 5 विशेष लाभ
पारद को बहुत ही पवित्र धातु माना गया है। इसे ईश्वरीय धातु भी कहा जाता है। इसी वजह से प्राचीन धर्मग्रंथों में भगवान विभिन्न स्वरूपों की पारद से बनी प्रतिमाओं के पूजन का विधान है। पारद स्वरूप के पूजन से विशेष मनोकामना की पूर्ति होती है।
कहा जाता है कि पारद से निर्मित भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से वह सबकुछ मिल जाता है जो आप चाहते हैं। जहां भी पारद गणेश का पूजन होता है वहां हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। विशेष तौर पर धन की कभी कोई कमी नहीं आती।
जानिए पारद गणेश के पूजन के बारे में कुछ विशेष बातें : -
* पारद गणेश की स्थापना से आने वाले संकटों से छुटकारा मिलता है।
* पारद गणेश की स्थापना से रिद्धि-सिद्धि यानी धन व बुद्धि दोनों की प्राप्ति होती है।
* बुधवार के दिन पारद गणपति को अपनी दुकान या गोदाम में स्थापित करने से धन में हमेशा वृद्धि होती रहती है।
* पारद गणपति की रोज पूजा करने से गरीबी दूर होती है।
* विद्यार्थी यदि नित्य पारद गणपति की पूजा करें तो उन्हे सफलता मिलनी तय है।
ALSO READ: श्री गणेश के 1000 पवित्र शुभ नाम
