dharma sangrah
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. zen Admire Joy 4 g smartphone

यह है सस्ता 4जी स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स

zen smartphone
जेन मोबाइल ने अपना नए स्मार्टफोन Admire Joy को लांच कर दिया। कंपनी ने इसकी कीमत 3,777 रखी है। फोन इस रेंज की कीमत में 4G VoLTE सपोर्ट करता है। 
 
Zen Admire Joy एक डुअल सिम सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है, ये एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5-इंच FWVGA (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 768MB रैम के साथ 1.3 गीगाहर्ट्‍ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में रियर में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
इस स्मार्टफोन का इंटरनल स्टोरेज 8GB का है जिसे कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, 3.5mm हेडफोन जैक और Micro-USB मौजूद है। फोन में 2000 एमएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक बैटरी 7.5 घंटे का टाकटाइम और 30 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। 
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, भारत से क्यों घबराया चीन