1. समाचार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. किताब की तरह मुड़ सकेगा Microsoft का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Surface Duo, जानें फीचर्स

किताब की तरह मुड़ सकेगा Microsoft का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Surface Duo, जानें फीचर्स

Microsoft Surface Duo
फोल्डिंग स्मार्टफोन को लेकर बाजार में फिर क्रेज दिखाई दे रहा है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतियोगिता में Microsoft पिछले कुछ वर्षों में काफी पिछड़ गया था। इसे देखते हुए Microsoft ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्ट फोन Surface Duo की झलक दिखाई है।
 
Microsoft ने स्मार्ट फोन की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। कंपनी फोन की ब्रिकी इस वर्ष ही शुरू कर देगी। हालांकि इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी जानकारी Microsoft ने नहीं दी है। कंपनी ने ट्वीट कर बताया कि वह 5 नए प्रोडक्ट ला रही है। इसमें दो फोल्डिंग डिवाइस हैं।
 
फीचर्स की बात करें तो Microsoft का Surface Duo 5.6 इंच की दो स्क्रीन के साथ आता है जो किताब की तरह बीच से मुड़ सकेगा।
इस स्मार्ट फोन के बारे में बताने के साथ ही कंपनी ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल टैबलेट का ऐलान भी किया। इस टैबलेट में 9 इंच के दो डिस्प्ले दिए जाएंगे।
 
कंपनी इसे Surface Neo नाम से अगले वर्ष लांच कर सकती है। कंपनी ने Surface लाइनअप के डिवाइसेज के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। (Photo courtesy:Twitter)
अगला लेख
लगातार चौथे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के