Narak Chaturdashi
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. Kodak Camera Phone IT News

कोडक का कैमरा स्मार्ट फोन, ये हैं बेहतरीन फीचर्स

Kodak Camera Phone
स्मार्ट फोन पर कंपनियां अधिक ध्यान दे रही हैं। यूजर्स भी कैमरा फोन को अधिक पसंद करने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कोडक ने एकट्रा को बाजार में उतारा है। कोडक ने यह फोन फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए लांच किया है।  
 
ई-कॉमर्स वेबसाइट्‍स पर यह स्मार्टफोन एकट्रा अब देश में फ्लिपकार्ट पर 19,990 रुपए में उपलब्ध है। एकट्रा स्मार्टफोन अमेरिका और यूरोप में पहले से ही बिक रहा है और इसे बेहतरीन तस्वीरें और मीडिया प्रबंधन के लिए बनाया गया है।
 
कंपनी के मुताबिक कोडक एकट्रा स्मार्टफोन बेहतरीन फोटोग्राफी करने के लिए बनाया गया है। इसमें आरएडब्ल्यू को समर्थन दिया गया है। ये सब हमारे ग्राहकों की रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे। इस स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का एफ 2.0 अपरचर के साथ पिछला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) के साथ अगला कैमरा है, जिसका अपरचर एफ 2.2 है।
ये भी पढ़ें
आईटीसी के शेयरों से शेयर बाजार लुढ़का