1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. google announces the asus chromebit computer stick for rs 7999

8 हजार से कम कीमत में पॉकेट कम्प्यूटर, जानें फीचर्स

Asus
नई दिल्ली में  'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में पॉकेट कंप्यूटर आसुस क्रोमबिट पेश किया। क्रोम ओएस पर चलने वाले इस पॉकेट कम्प्यूटर को जनवरी महीने में 7,999 रुपए में लॉन्च किया जाएगा। इस साल ही पेश किए गए आसुस क्रोमबिट की बिक्री कुछ क्षेत्रों में पिछले महीने ही शुरू हुई थी।

इवेंट में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस डिवाइस को पेश किया और बताया कि इच्छुक यूज़र इसे जनवरी 2016 में खरीद पाएंगे। 

टीवी मॉनीटर बन जाएगा कम्प्यूटर : आसुस क्रोमबिट दिखने में इंटेल कम्प्यूट स्टिक जैसा है। इसमें रॉकचिप के आरके3288 क्वाड-कोर चिपसेट और 2 जीबी का रैम मौजूद है। इस डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। यह क्रोम ओएस पर चलेगा। ग्लोबल मार्केट में इस मिनी कम्प्यूटर को 85 डॉलर (करीब 5,700 रुपए) में लांच किया गया था। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी 2.0 पोर्ट और ब्लूटूथ 4.0 के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें मैमोरी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है। 
ऐसे करें वेब ब्राउजिंग : इसे किसी भी मॉनीटर या टीवी में प्लग इन करके स्मार्ट डिवाइस जैसा प्रयोग किया किया जा सकता है। इसके बाद आप वेब ब्राउज़िंग कर पाएंगे। एप्लीकेशन चलाने, डॉक्यूमेंट एडिट करने और फिल्में देखने जैसे काम भी इस स्मार्ट डिवाइस से किए जा सकते हैं। भारत में जल्द दो नए आसुस क्रोमबुक भी पेश किए जाएंगे।
 
गूगल का क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत हद तक कंपनी के वेब सर्विसेज़ और सॉफ्टवेयर पर निर्भर नजर आता है। पिछले कुछ महीनों ने कंपनी ने इसमें ऑफलाइन मीडिया प्लेबैक जैसे कई फ़ीचर जोड़े हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टमपर आप कई एंड्रॉयड ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आसुस क्रोमबिट का मुकाबला इंटल कंप्यूट स्टिक से होगी। यह डिवाइस भारत में 9,000 रुपये के आसपास उपलब्ध है। हाल ही में मार्केट में इनफोकस ने भी कंगारू पीसी लॉन्च करके इस सेगमेंट में प्रवेश किया था।