1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. हास्य व्यंग्य

चाय !

चाय !
- समीर 'इंदौरी'

WD
जिसके बिन संसार में, चले न कोई काम।
उठते ही हम खाट से लेते जिसका नाम॥

लेते जिसका नाम, हमें 'स्टार्ट' वो करती।
अलसाए इंसान को है 'स्मार्ट' वो करती॥

कह 'समीर' पीते ही जिसको आती मस्ती।
जगप्रसिद्ध वह चाय उड़ाती सबकी सुस्ती॥